फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire in tea kiosk, two cylinders burst due to explosion

Mahoba News: चाय-पान की गुमटी में आग, धमाके से फटे दो सिलिंडर

Sun, 09 Jun 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire in tea kiosk, two cylinders burst due to explosion
महोबा। शहर के पुलिस लाइन मार्ग में सड़क किनारे स्थापित चाय-पान की गुमटी में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक कर्मचारी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस लाइन मार्ग पर गिरजाशंकर चाय-पान की गुमटी किए हैं। देर रात वह दुकान बंदकर घर चला गया।
विज्ञापन

तभी गुमटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने पर लोगों ने पीड़ित और दमकल को सूचना दी। रात के समय तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर रखा एक बड़ा व एक छोटा गैस सिलिंडर तेज धमाके साथ फट गया। इससे गुमटी की आग काफी दूर तक उछली। गनीमत रही कि आसपास किसी के मौजूद न होने के चलते बड़ा हादसा बच गया।

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में दमकलकर्मी गौरव झुलस गया। जिसे साथी कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed