{"_id":"6aa2f3778970e2ff1607f90e","slug":"fever-in-every-household-some-have-been-ill-for-seven-days-others-for-ten-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128671-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घर-घर बुखार... सात तो कोई 10 दिन से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घर-घर बुखार... सात तो कोई 10 दिन से बीमार
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
महोबा। चार दिन से निकल रही तेज धूप और उमस से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे घर-घर में बुखार फैला है। जिला अस्पताल आने वाले अधिकांश मरीज सात से 10 दिन तक बुखार से पीड़ित होने की बात कह रहे हैं। इन्हें डॉक्टर दवाओं का लगातार सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं 24 घंटे में 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। कई मरीज सात से 10 दिन तक बुखार न जाने की बात कह रहे हैं। बताया कि पहले प्रतिदिन 100 मरीजों को देखते थे। अब संख्या 160 से अधिक पहुंच रही है। ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
वहीं 24 घंटे में बुखार से पीड़ित नित्या, रोहित, सुरेश, विराट, संजू, रिजवाना, रियाज समेत 10 लोगों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि तेज धूप और उमस से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खानपान में सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स घटने पर खाएं कीवी और पपीता
डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि लगातार बुखार आने से लोगों में कमजोरी के साथ प्लेटलेट्स घटने की शिकायत हो जाती हैं। ऐसी स्थिति कीवी व पपीता का लगातार सेवन करें। साथ ही ताजा संतुलित भोजन के साथ तरल पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। जरा सी दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं।