फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Faulty transformer should be replaced within 24 hours: Minister

24 घंटे के अंदर बदला जाए खराब ट्रांसफार्मर : मंत्री

Tue, 11 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Faulty transformer should be replaced within 24 hours: Minister
महोबा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। उन्होंने व्यापारियों की समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे के अंदर बदला जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक गोशाला में पौधरोपण, हरा चारा, पानी व भूसा की व्यवस्था की जाए। दैवी आपदा के पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। मंडी समिति की ओर निर्मित जो भी सड़क आठ वर्ष पुरानी है, उनकी मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त कराएं। स्ट्रॉबेरी पौध की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। सीएमओ सप्ताह में एक बार एक सीएचसी का निरीक्षण करें। अस्पतालों में स्थापित सभी हेल्थ एटीएम चालू कराएं। जिले के 14 पर्यटन स्थल पर जल्द कार्य शुरू कराया जाए। विद्यालयों में मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी समय-समय पर चेक करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, डीएम मृदुल चौधरी, एसपी पलाश बंसल, सीडीओ हरेंद्र सिंह, एडीएम रामप्रकाश, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
किसान को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
महोबा। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को आवास के प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से संचालित कृषि उपकरण योजना के तहत सब्सिडी पर एफपीओ नियांश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मोहारी को मुहैया कराए गए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। साथ ही स्कूलों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed