{"_id":"697d09e93dd42cdf7f0108ba","slug":"fault-in-high-tension-line-half-the-city-lost-power-for-seven-hoursfault-in-high-tension-line-half-the-city-lost-power-for-seven-hours-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121996-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, सात घंटे आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, सात घंटे आधे शहर की बिजली गुल
Sat, 31 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के बिजली सब स्टेशन बजरिया से पठा फीडर के लिए निकली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। चार स्थानों पर इंसुलेटर फुंक गए। इससे पठा फीडर से जुड़े आधे शहर की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट और इंसुलेटर को दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक पठा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पठा फीडर से जुड़े शेखूनगर, लवकुशनगर रोड, समदनगर, सुभाष नगर, मकनियांपुरा, हवेली दरवाजा आदि स्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई।
एसडीओ महोबा राकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बजरिया से पठा फीडर तक पूरी लाइन की पेट्रोलिंग की। इस दौरान हाईटेंशन लाइन में फाल्ट मिला। साथ ही चार स्थानों पर इंसुलेटर भी फुंके मिले। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट व इंसुलेटर को ठीक किया। तब कहीं जाकर दोपहर 12.30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, एसडीओ का कहना है कि 33 केवीए लाइन में आए फाल्ट और इंसुलेटर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।