फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers robbed in broad daylight

दिनदहाड़े किसानों को लूटा

Fri, 03 Apr 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Fri, 03 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers robbed in broad daylight
थाना क्षेत्र के शिवहार बांध के पास दिनदहाड़े बोलेरो गाड़ी सवार असलहाधारी बदमाशों ने ट्रैक्टर सवार किसानों को तमंचा लगाकर छह हजार रुपये और 6 बोरी लाही की बोरियां बोलेरो में भरकर भाग निकले । पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है।
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी कीरत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ट्रैक्टर में मटर, राई लादकर कबरई बाजार बेचने जा रहा था। जैसे ही किसान शिवहार बांध के पास पहुंचे, तभी आधा दर्जन बोलेरो सवार असलहाधारी बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करके ट्रैक्टर रोक लिया। बदमाशों ने ट्रैक्टर की चाभी निकाल ली, और किसानाें पर तमंचा लगाकर करीब छह हजार रुपये नगद और छह राई की बोरियां बोलेरो में भरकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना थाना कबरई को दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती बदमाश भाग निकले।  पुलिस द्वारा जगह-जगह कांबिंग करने पर भी बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed