फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers did not get compensation even after acquisition

अधिग्रहण के बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Mon, 05 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not get compensation even after acquisition
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत की गई भूमि के बाद भी किसान को मुआवजा न दिए जाने से किसान ने परिवार के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम ग्योड़ी निवासी महाजन अहिरवार और मंगल अहिरवार ने सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दोनों किसानों की ग्राम ग्योड़ी मौजा में जमीन थी। जिस पर किसान कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। एक्सप्रेस-वे में दोनों किसानों की भूमि अधिग्रहीत कर ली गई। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि भूमि अधिग्रहीत करने के बाद भी उन्हें आजतक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। उधर, तहसीलदार बालकृष्ण सिंह का कहना है कि जो भूमि के किसानों को पट्टे किए जाते हैं। पट्टे की समयसीमा समाप्त होने के बाद भूमि ग्राम समाज में दर्ज हो जाती है और किसान का अधिकार भूमि से खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed