{"_id":"68e6b432b2ee53af36015eb6","slug":"farmers-blocked-the-highway-due-to-non-availability-of-fertilizers-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118736-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम
Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर डाकबंगला पनवाड़ी के पास जाम लगाए किसान। संवाद
पनवाड़ी (महोबा)। जिले में डीएपी खाद के लिए किसान परेशान है। ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र के किसानों को सूचना मिली कि कस्बे के डाकबंगला से खाद का वितरण होना है। इससे बुधवार को सुबह चार बजे से ही किसान डाकबंगला पहुंच गए। नौ बजे तक किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के न पहुंचने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाकर शांत कराया। तब आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
रबी फसल की बोआई का समय नजदीक है। ऐसे में किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई दिन से खाद न मिलने से किसानों को बोआई पिछड़ने की आशंका सता रही है। पनवाड़ी समेत आसपास के गांवों के किसानों को सूचना मिली कि बुधवार को डाकबंगला मैदान से खाद का वितरण किया जाना है।
खाद लेने के लिए भोर से ही किसान लंबी-लंबी कतारोंं मेंं लग गए। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित किसान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पनवाड़ी बस स्टैंड के पास पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। देवगनपुरा किसान रघुवीर ने बताया कि नौ बीघा जमीन में गेहूं की बोआई के लिए खाद की जरूरत है। दस दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिली। किसान रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन आदि ने बताया कि उन्हें खाद वितरण की सूचना मिली थी लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वितरण नहीं कराया गया। इससे उनके समय की बर्बादी हो रही है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानोंं को समझाकर शांत कराया। तब आधा घंटे बाद जाम खुला।
नायब तहसीलदार ने किसानों से कहा कि वह संबंधित लेखपाल से जानकारी लेकर खाद के लिए आएं। किसी प्रकार की अफवाहों में न पड़े। समितियोंं में खाद का वितरण कराया जा रहा है। सभी किसानों को खाद मुहैया कराई जाएगी।