{"_id":"658dbf46142384c33e080aa9","slug":"farmer-who-went-to-irrigate-his-fields-died-after-falling-into-a-well-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3764-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के लड़पुरा गांव में खेत की सिंचाई करने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सिंचाई के दौरान कुएं में कितना पानी बचा है, यह देखते समय हादसा हुआ। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
लड़पुरा गांव निवासी अतर सिंह का पुत्र दीप सिंह (28) अपने भाई अंकित के साथ खेती-किसानी का काम करता था। बुधवार की रात दोनों भाई खेत में बने कुएं से फसलों की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब 10 बजे दीप सिंह कुएं में कितना पानी बचा है यह देखने के लिए किनारे खड़े होकर झांकने लगा। तभी पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े।
उन्होंने परिजनों की मदद से दीप सिंह को बाहर निकालने का प्रयास किया। कुएं में पानी भरा होने के चलते दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। घटना से मृतक की पत्नी लक्ष्मी व पुत्र गब्बू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि किसान की कुएं में गिरकर मौत होने की सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।