फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   farmer

फसल बर्बाद: प्रकृति की मार से टूट गया किसान

Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
farmer
पनवाड़ी क्षेत्र में खेतों में बर्बाद पड़ी फसल - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कर्ज लेकर खेतों की बुआई करने वाला किसान एक बार फिर प्रकृति की मार से टूट गया है। जिला प्रशासन भले ही पांच से दस फीसदी फसल के नुकसान का दावा कर रहा है लेकिन किसान 35 से 40 फीसदी नुकसान की बात कह रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद अब धूप निकलने से फसल का दाना झड़कर खेतों में गिर रहा है। किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। ओलावृष्टि से जमीन में फसल गिरने से उत्पादन में कमी आएगी। खरीफ की फसल अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हो गई थी। अब ओलावृष्टि ने किसानों की तबाही की इबारत लिख दी है। हर खेत में नुकसान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि और बारिश ने मचाई तबाही : ग्राम पिपरामाफ निवासी ठाकुरदास के पास पांच एकड़ जमीन है। उसने बैंक से केसीसी कार्ड बनवाया है। उसका कहना है कि रबी की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। कुछ दिनों बाद कटाई शुरु होनी थी अचानक दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि और बारिश ने फसल बर्बाद कर दी। जिला प्रशासन फसल का नुकसान दस फीसदी बता रहा है। शासन से मुआवजे की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से काली पड़ गई फसल : ग्राम उरवारा निवासी धरम सिंह के पास दस हेक्टेयर कृषि भूमि है। उसने गेहूं के अलावा चना, राई और मटर की फसल बोई थी, लेकिन ओला गिरने से दलहनी फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। मटर और मसूर तो काली पड़ गई हैं। खेतों में कटी पड़ी मसूर की फसल पानी में बर्बाद हो गई है। किसान फिर कर्ज अदायगी को लेकर खासा चिंतित है।
कोहरे से फसल पर मंडराने लगा संकट : महोबा। पिछले तीन दिनों से बिगड़े मौसम से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। खेेतों में खड़ी फसल को पकने के लिए धूप की जरूरत है, लेकिन धूप के बजाय आसमान में बादल छाए रहने और कोहरा पड़ने से फसलों को नुकसान होने के आसार बढ़ गए हैं। रविवार को भी तड़के कोहरा छाया रहा और सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे।

पनवाड़ी में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद : पनवाड़ी। ओला और बारिश से फसल बर्बाद होने के बाद अधिकारियों द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पनवाड़ी के बुड़ेरा, नगारा, नैपुरा, सिमरिया, बड़ेरा, उलदन, निसवारा, मसूदपुरा गांव में फसल का अधिक नुकसान हुआ है। किसान राजेश, मानसिंह, सुरेश हरी सिंह, सुबोध का कहना है कि ओलावृष्टि ने किसानों के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी है। किसान खासा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed