फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer hurt due to crop failure

फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer hurt due to crop failure
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के समीप बने पशुबाड़े में लट्ठे से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला स्वामीदास निवासी रघुनाथ सिंह उर्फ मिट्ठू (45) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया कि इस बार 12 बीघा भूमि में चना व मटर की फसल बोई थी। नौ से 13 जनवरी तक लगातार भारी बारिश होने से खेत में पानी भर गया था। जिससे पैदावार कम न होने की आशंका के चलते किसान परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम रघुनाथ खेत ने फसल देखकर परेशान होकर घर लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। देर रात जब परिजन सो गए। रात में पशुबाड़े में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई। रामकली ने बताया कि फसल बर्बाद होने से उन्हें बेटी सत्या व शिवानी के हाथ पीले करने की चिंता भी सता रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed