फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after 72 hours, the accused is still at large.

Mahoba News: 72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 02 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 02 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Even after 72 hours, the accused is still at large.
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के महेवा गांव में रंजिश के चलते फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी 72 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान-माल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन

महेवा निवासी यश ने 28 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने पिता ज्ञानेंद्र और दादा राम तिवारी के साथ सुबह प्रसाद चढ़ाने खेरापति मंदिर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक आरोपी आलोक ने तमंचे से फायर किया। इससे गोली राम तिवारी को लगी। घटना में ज्ञानेंद्र, उदयभान व बालेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आलोक, भइयन, रिषि, सुफल, विनय, दिलीप, छोटे, जीतू, जीतेंद्र, देवा यादव और कुछ अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पीड़ित यश का कहना है कि आरोपी लगातार जान-माल की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed