फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Engineers protest against provident fund scam

भविष्य निधि घोटाले के विरोध में इंजीनियरों ने किया विरोध

Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest against provident fund scam
महोबा। विद्युत अभियंताओं की सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि के घोटाले के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अवधेश कुमार तिवारी को सौंपा। डीएम ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को भेजे जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के सचिव दिनेश कुमार मौर्या ने कहा कि वर्तमान में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड दिवालिया होने की कगार पर है और उच्च न्यायालय मुंबई ने खातों के किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक लगा दी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर के कर्मचारियों के भविष्य निधि के 2200 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इससे अवर अभियंता और अन्य सभी कार्मिकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ट्रस्ट के पारदर्शी संचालन के लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्ट का पुर्नगठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed