फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Emphasis was placed on reducing the use of chemical fertilizers in agriculture.

Mahoba News: कृषि कार्य में रासायनिक खाद के कम प्रयोग पर दिया जोर

Sat, 25 Apr 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on reducing the use of chemical fertilizers in agriculture.
चरखारी (महोबा)। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल की ओर से ब्लॉक चरखारी के नरेड़ी गांव में कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आगामी खरीफ की फसल के लिए खेत तैयार करने की सलाह दी। कहा कि किसान समय से मिट्टी का परीक्षण कराएं और रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग करें।
विज्ञापन

कृषि गोष्ठी में केवीके के प्रभारी डॉ. रजनीश मिश्र ने मृदा परीक्षण के बाद नाईट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस, सल्फर व सूक्ष्म पोषक तत्व को सही समय और सही अनुपात में देने की विधि समझाई। कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। ऐसा करने से उत्पादन लागत कम होगी। उन्होंने रासायनिक खाद की उपयोगिता घटाने के लिए गोबर खाद व केंचुआ खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही नाडेफ खाद बनाने की विधि बताई। कहा कि संतुलित देशी खाद के उपयोग से फसल बेहद पौष्टिक पैदा होगी। उसमें न्यूट्रिशियन अधिक होगा और खाने से स्वास्थ्य लाभ होना तय है। साथ ही लोबिया, उर्द व मूंग की फसल में ढैचा और सनई की हरी खाद के उपयोग की विधि बताई। इस मौके पर कृषि विभाग के बीटीएम ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed