फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electricity workers protest against privatisation

Mahoba News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 08 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatisation
महोबा। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के साथ अब भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी आ गए हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि बिजली विभाग का प्रस्तावित निजीकरण उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। जिस दिन बिजली पूंजीपतियों के हाथ में पहुंच जाएगी, उस दिन विभाग की ओर से दी जा रही सब्सिडी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के कीरत सागर स्थित पावर हाउस कार्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोला। हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने कहा कि इस समय बिजली का बिल छह सौ रुपये के आसपास आ रहा है लेकिन निजीकरण होने पर यह बिल 1,400 सौ रुपये हो जाएगा। किसानों का ट्यूबबेल बिल निशुल्क है। यह योजना भी बंद हो जाएगी। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए मिलने वाले सीजनल कनेक्शन भी बंद होंगे। ऐसे में किसान इस लड़ाई में शामिल हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी निजीकरण से होने वाली दिक्कतों को बताया। कहा कि निजीकरण से उपभोक्ता व कर्मचारियों का उत्पीड़न होगा। इस मौके पर अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य, एसडीओ राकेश कुमार, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed