फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election

सात ग्राम पंचायतों में चुनाव जीतकर भी शपथ नहीं ले सकेंगे ग्राम प्रधान

Tue, 13 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
election
महोबा। जिले की सात ग्राम पंचायतों में चुनाव से प्रधान तो चुन लिए जाएंगे, लेकिन वह ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के चलते शपथ नहीं ले सकेंगे। ऐसे में ग्रामसभा संघटित नहीं हो पाएगी और प्रशासक नियुक्त करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं। 90 फीसदी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो चुका है। लेकिन सात ग्राम पंचायतों परसाहा, जुझार, डहर्रा, काली पहाड़ी, इमिलिया, बसौरा व बिलखी में ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा नहीं हो पाएगा। कोरम पूरा न होने से उपचुनाव के बाद सदस्य निर्वाचित होंगे, उसके बाद ही शपथ ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ के मुताबिक एक हजार आबादी वाली ग्रामसभा में 9 व 1001 से दो हजार की आबादी में 11 सदस्य होंगे। जबकि 2001 से तीन हजार तक 13 और इससे से अधिक आबादी पर 15 सदस्य हो सकते हैं। ग्रामसभा संघटित होने के लिए कम से कम दो तिहाई सदस्यों का होना जरूरी है। यदि दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ तो वहां प्रशासक नियुक्त करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed