{"_id":"608d91ce8ebc3efbf07a74de","slug":"election-bus-cdo-voter-dm-mahoba-news-knp6262929182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटियों में बंद 6,914 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटियों में बंद 6,914 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन
महोबा। जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह 6 बजे से जिले के चारों ब्लॉकों में बने मतगणना स्थलों में 1,450 कार्मिक मतों की गिनती करेंगे। मतगणना के बाद मतपेटियों में बंद 6,914 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
जिले में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिसके बाद चारों ब्लॉकों में मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया था। जिले में ग्राम प्रधान के 273, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 345, ग्राम पंचायत सदस्य के 3,397 व जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए एक साथ मतदान हुआ था। प्रधान पद पर 2,758, सदस्य पद पर 2,559, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 1,385 व जिला पंचायत सदस्य पद पर 212 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जिनमें से ग्राम पंचायत सदस्य के 2,786 प्रत्याशी निविर्रोध निर्वाचित हो चुके हैं।
----
तीन रोडवेज बसें लगी
महोबा। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को संबंधित मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए तीन बसें लगाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि रविवार की सुबह 5 बजे तीन बसे रोडवेज स्टैंड के समीप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दूसरी शिफ्ट के कार्मिकों को शाम 5 बजे मतगणना स्थल पहुंचाए। साथ ही पहली पाली के कार्मिकों को उन्हीं बसों से वापस लेकर आएं। (संवाद)
विज्ञापन
-----
डीएम ने किया निरीक्षण
चरखारी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मतगणना केंद्र महिला पॉलीटेक्निक चरखारी का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि मतगणना के दौरान बिना पास कोई भी व्यक्ति आसपास नहीं आना चाहिए। मतगणना स्थल पर प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स आक्सीमीटर से जांच करने और संबंधित व्यक्ति में किसी भी प्रकार के कोरोना लक्षण मिलने पर उसे प्रवेश न देने के आदेश दिए। (संवाद)