फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

अब झांसी-बांदा की दौड़ से मिलेगी निजात

Fri, 23 Oct 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
education
अंजलि तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में तीन वर्ष से ठप चल रहीं एमए की कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा। ऐसा होने के बाद एमए करने के लिए छात्र-छात्राओं को बांदा-झांसी नहीं जाना पड़ेगा। सदर विधायक की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने 22 अक्तूबर को आदेश जारी कर दिया है। चार प्रवक्ताओं को भी कालेज से संबद्घ किया है। इसी सत्र से हिंदी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र की कक्षाएं शुरू होने से छात्र-छात्राओं में खुशी है। कालेज में 180 सीटें हैं।
विज्ञापन

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 2001 से एम हिंदी, अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान की कक्षाएं संचालित होती थी। लेकिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पद सृजन के अभाव में 2017 से यहां पर प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एमए की कक्षाओं का संचालन बंद हो गया था। बीए पास करने के बाद छात्रों को एमए करने के लिए बांदा, झांसी समेत विभिन्न जनपदों का सहारा लेना पड़ता था। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने समस्या को देखते हुए कई बार उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा था। अब शासन ने एमए की कक्षाओं के संचालन को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव योगेंद्र दत्त त्रिपाठी ने वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य के लिए चार प्रवक्ताओं को संबद्घ किया है। राजकीय महाविद्यालय पनवाड़ी में तैनात हिंदी प्रवक्ता डा. अजय सिंह यादव, राजकीय महाविद्यालय चरखारी के अर्थशास्त्र प्रवक्ता डा. अशोक कुमार, इसी कालेज के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डा. दीपक सिंह व राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के अर्थशास्त्र प्रवक्ता शिवकुमार गुप्ता को संबद्घ किया है। यह प्रवक्ता सप्ताह में तीन तीन दिन वीरभूमि कालेज में अध्यापन कार्य कराएंगे। वीरभूमि कालेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि 22 अक्तूबर को आदेश जारी हो गया है। इसी सत्र से अब एमए की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो प्रवक्ताओं को महोबा संबद्घ करने से छात्रों में आक्रोश चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी के दो प्रवक्ताओं को वीरभूमि महोबा में संबद्घ किए जाने से छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कोरोना के चलते पहले से ही शिक्षण कार्य प्रभावित है अब चरखारी महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं को महोबा अटैच किए जाने से पढ़ाई बाधित होगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने भी इसका विरोध जताया है। (संवाद)

निशा साहू

निशा साहू- फोटो : MAHOBA

शहर का एकमात्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय

शहर का एकमात्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed