फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dumper driver committed suicide by hanging himself

Mahoba News: डंपर चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver committed suicide by hanging himself
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में घर पर अकेले रह रहे डंपर चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के विवेकनगर निवासी लोचन प्रजापति (55) डंपर चलाकर भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र प्रेम नारायण व लक्ष्मी नारायण दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। लोचन घर पर अकेला रहता था। शनिवार की रात उसने ने घर पर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अप्रैल 2015 में उसकी पत्नी गोमती ने घरेलू कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। 16 मार्च 2023 को मझले पुत्र राज नारायण ने घर के बाहर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

पत्नी व एक बेटे की मौत और दो बेटों के बाहर रहने से लोचन घर पर अकेला रहता था। रविवार की सुबह घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन से दिल्ली में रह रहे मृतक के पुत्रों को दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed