फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the cable box getting blown up, electricity supply of 42 villages was disrupted for 18 hours

Mahoba News: केबल बॉक्स फुंकने से ठप 18 घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली

Sat, 05 Jul 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 05 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Due to the cable box getting blown up, electricity supply of 42 villages was disrupted for 18 hours
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में शुक्रवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से 33 केवी हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स और कई जगह के इंसुलेटर फुंक गए। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबल बॉक्स सही किया। तब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद तेज बारिश के दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली के केबल बॉक्स में पानी चला गया। इससे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। कई जगह के इंसुलेटर भी फुक गए। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने संविदा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच लाइन दुरुस्त करने का शाम शुरू कराया। पूरी रात केबल सही करने का काम चलता रहा। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे से शनिवार को सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू की गई तभी हाईटेंशन लाइन के कई पोलों के इंसुलेटर जल गए। इसके चलते आपूर्ति बाधित रही। बिजली के अभाव में नमामि गंगे परियोजना व उर्मिल पेयजल योजना संचालित नहीं हुई। इससे लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। रात भर बिजली न आने से लोगों को उमस भारी गर्मी से जूझना पड़ा। उधर, अवर अभियंता का कहना है कि बारिश की वजह से केबल बॉक्स जल गया था। हाईटेंशन लाइन के एक दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर भी जल गए। जिससे दिक्कत हुई। इसके चलते शनिवार की सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed