फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drains overflowing due to rain, water entered the houses

झमाझम बारिश से उफनाए नाले, वार्डों में जलभराव, घरों में घुसा पानी

Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drains overflowing due to rain, water entered the houses
महोबा। झमाझम बारिश से शहर के कई नाले उफना गए। आधा दर्जन वार्डों में दो से तीन फीट ऊंचा पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से हजारों का नुकसान हुआ है। 24 घंटे के अंदर जिले में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन बारिश से पहले नालों की सफाई कराई गई थी। बुधवार के बाद गुरुवार को झमाझम बारिश से नाले व नालियां उफना गए और वार्डों की गलियां तालाब बन गईं। शहर के काजीपुरा, खोयामंडी, लंघानपुरा, जारीगंज, मगरियापुरा, ढलैतनपुरा आदि मोहल्लों में पानी भर गया। कई घरों व दुकानों में पानी घुसने पर लोग घंटों कीचड़युक्त पानी को बाहर निकालते रहे। बारिश के चलते तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

उड़द-मूंग की फसल को मिली संजीवनी
महोबा। मानसून सत्र के दौरान जिले में बारिश न होने से किसान परेशान थे। अधिकांश किसानों के खेतों में खरीफ फसल की बुुआई ही नहीं हो सकी। गुरुवार को जिले में बारिश होने से किसानों को राहत पहुंची। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि जिन किसानों ने उड़द-मूंग की फसल बोई थी। पानी के अभाव में उनकी फसलें सूखने लगीं थीं। उनके लिए यह बारिश संजीवनी है। मूंगफली की अब बुआई नहीं हो सकती। बताया कि आगामी दिनों में और बेहतर बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed