फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dr. Advaita honored for outstanding services of Ayurveda

आयुर्वेद की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डा. अद्वैत सम्मानित

Sat, 21 Apr 2018 11:21 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 21 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Advaita honored for outstanding services of Ayurveda
डा. अद्वैत त्रिपाठी को सम्मानित करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता रोजगार मंत्री - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महोबा। विदेशों में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार कर इस प्राचीन भारतीय स्वास्थ्य विद्या को जीवंत रखने में युवा वैद्य डा. अद्वेत त्रिपाठी को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता रोजगार मंत्री थावरचंद्र गहलोत ने डा. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मिला।

जिले के कबरई कस्बे के मूल निवासी आयुर्वेद कालेज के संस्थापक स्व. वैद्य पंडित रुद्र प्रताप त्रिपाठी के पौत्र एवं नेशनल अकादमी आफ आयुर्वेद भारत सरकार के सदस्य डा. अच्युत त्रिपाठी के पुत्र डा. अद्वैत त्रिपाठी को कई देशों में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार करने और देश की प्राचीन आयुर्वेद विद्या को आगे बढ़ाने पर डॉ भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल अकादमी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट देशव्यापी सेवाओं के लिए गुरुवार को सम्मानित किया है। इस मौके पर विजय गोयल संसदीय कार्य मंत्री सहित आयुर्वेद क्षेत्र से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे। केंद्र सरकार द्वारा कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल यह अवार्ड दिया जाता है। आयुर्वेद के क्षेत्र को इसी साल शामिल कर यह अवार्ड दिया गया है। डा. अद्वैत ने बताया कि उनका लक्ष्य हर देश में भारतीय प्राचीन आयुर्वेद की स्वास्थ्य विधा पहुंचाकर एलोपैथी की महंगी दवाओं से लोगों को मुक्ति दिलाने का है। इस क्षेत्र में वे निरंतर काम करते रहेंगे। फिलहाल वह दिल्ली में आयुर्वेद के काम से जुड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed