{"_id":"c2ad21f3312fe722c8dafc6437580154","slug":"door-to-door-to-collect-information-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर जाकर एकत्र करें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर जाकर एकत्र करें जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर डोर टू डोर जाकर मतदाताआें से आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एकत्र करें। जिससे मतदाता सूची को और अधिक प्रमाणित बनाया जा सके।
उप जिलाधिकारी शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित बीएलओ और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण दौरान बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियाें को और अधिक प्रमाणित बनाए जाने के लिए उनके आधार कार्ड का नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर मांगे गए हैं। आयोग द्वारा मांगी गई जिम्मेदारी एकत्र करना बीएलओ और सुवाइजरों की जिम्मेदारी है। उन्हाेंने कहा कि इस जिम्मेदारी भरे कार्य को बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे आधार कार्ड संख्या, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जुटाएंगे। जिससे समय पर डाटा की फीडिंग कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर बीएलओ और सुपरवाइजर इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने तेजी से निर्धारित अवधि के अंदर कार्य को निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह सहित तमाम बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।