{"_id":"61004e278ebc3e585c2046bb","slug":"dm-s-scart-vehicle-collides-with-tree-five-injured-mahoba-news-knp6427943137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का स्कार्ट वाहन पेड़ से टकराया, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का स्कार्ट वाहन पेड़ से टकराया, पांच घायल
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पेड़ से टकराया स्कार्ट वाहन
- फोटो : MAHOBA
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे में पचपहरा गांव के समीप जिलाधिकारी का स्कार्ट वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
मंगलवार की दोपहर कुलपहाड़ में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम जा रहे थे। स्कार्ट वाहन पीछे चल रहा था। हाईवे में पचपहरा गांव के समीप सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के बाद डीएम ने फोनकर एंबुलेंस बुलाई।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में स्कार्ट वाहन के चालक रामनरेश (30), अर्दली राजाभैया (54), सूचना सहायक विवेक कुमार (40) व होमगार्ड सुरेंद्र (50) और कैलाश (42) घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि दोनों होमगार्डों को सिर पर चोट आई हैं। जिनकी ईसीजी व अन्य जांचें कराई जा रही हैं। सभी हालत में सुधार है।