फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM reprimanded the officers for the slow progress of construction

Mahoba News: निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने अफसरों पर फटकारा

Tue, 22 Aug 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the officers for the slow progress of construction
उरई। विकास भवन सभागार में 50 लाख की अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम चांदनी सिंह ने की। इस दौरान निर्माण कार्य में रुचि न लेने पर अधिशासी अधिकारी कोंच से स्पष्टीकरण तलब किया है। आधा दर्जन निर्माणाधीन परियोजनाओं के अधिकारियों को धीमी प्रगति पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिनके विभाग का कार्य निर्माणाधीन है, वह स्वयं परियोजना स्थल पर अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा गुणवत्ता के साथ काम तेजी से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कार्रदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सेतु निगम की समीक्षा के दौरान सात निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति काफी धीमी होने पर कड़ी फटकार लगाई। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण कराने की हिदायत दी। जीजीआईसी के निर्माण कार्य में रुचि न लेने पर ईओ कोंच से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी सेतु निगम, सीएनडीएस, जल निगम झांसी, राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड झांसी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं में रूचि के साथ कार्य न करने पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जो निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुके है उन कार्यों को तत्काल संबंधित विभाग को हैंडओवर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed