{"_id":"68f52f17e807aff51609038b","slug":"diwali-today-the-district-will-be-illuminated-with-rainbow-colored-lights-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119071-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दिवाली आज, सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दिवाली आज, सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा जिला
Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 15 परिचय-मुख्य बाजार में दुकान से पूजन-सामग्री खरीदते लोग। संवाद
महोबा। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर घर-घर में विशेष तैयारियां हो रही हैं। लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना को लेकर घरों और दुकानों में आकर्षक सजावट की जा रही है। रविवार को पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भारी भीड़ जुटी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ बिजली की विभिन्न रंगों की झालरों के साथ मिट्टी व मोम के दीपों की सर्वाधिक बिक्री हुई। सोमवार को दिवाली पर पूरा जिला सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा।
दिवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। एक पखवाड़े से घरों में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। अब दुकानों व मकानों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। पर्व से एक दिन पहले बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। शहर के तमराई बाजार, ऊदल चौक में लगी पूजा सामग्री, मिट्टी और मोम के दीपों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पोस्टर, माला व अन्य सामग्री की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। पर्व को लेकर लोगों ने दिल खोलकर सामान की खरीदारी की। देर रात तक दुकानें खुली रहीं। दुकानदार रणविजय साहू ने बताया कि हर प्रकार की छोटी-बड़ी मूर्तियां बेंच रहे हैं। इस बार बाजार में 1,100 रुपये में आकर्षक सजावट की स्पेशल लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लोगों को खूब भा रही हैं। दुकानदार अज्जू व कपिल ने बताया कि विभिन्न आकार में मूर्तियां मंगाई गई है। जिनकी बंपर बिक्री हो रही है। रंग-बिरंगी झालरें खरीदने को लेकर लोगों में होड़ मची रही।