फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Divided into the mouth of camel fodder proved

बांटा गया भूसा साबित हुआ ऊंट के मुंह में जीरा

Wed, 24 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Divided into the mouth of camel fodder proved
 
विज्ञापन

 सूखा राहत के तहत ग्राम सिजहरी में पशुपालकों को वितरित किया भूसा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। 900 पशुपालकों के सापेक्ष महज 220 को ही भूसा बंटा गया। भूसा लेने आए  बाकी पशुपालकों  को निराश होकर लौटना पड़ा।
विकासखंड कबरई  की न्याय पंचायत सिजहरी के पशुपालकों के लिए एक ट्रक भूसा राहत योजना के तहत भेजा गया।

बुधवार को भूसा का वितरण  क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। वितरण केंद्र पर केवल 220 पशुपालकों को  ही भूसा  मिल पाया।  राजस्व निरीक्षक ने वितरण के लिए 865 पशु पालकों की सूची दी  थी। इसमें से  665  पशु पालकों को भूसा नहीं मिल पाया। यह निराश होकर केंद्र से लौट गए।  पशु पालकों का कहना है कि बांटा गया भूसा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ।
विज्ञापन


 इससे ज्यादा दिनों तक पशुआें को खुराक नहीं मिल पाएगी।  पशु चिकित्साधिकारी डा. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े पशु के लिए पांच किलो व छोटे के लिए ढाई किलो भूसा उपलब्ध कराया गया। दोबारा भूसा मिलने पर फिर से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर  राजस्व निरीक्षक मिथलेश दीक्षित, पशु चिकित्साधिकारी बालेंद्र सिंह, डा. रतन सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी ओमनारायण सोनी व ग्राम प्रधान वंदना राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed