फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Distressed farmers created a stir because of non-operation of the cowshed

गोशाला का संचालन न होने से परेशान किसानों ने मचाया हो हल्ला

Sun, 15 Dec 2019 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Distressed farmers created a stir because of non-operation of the cowshed
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा में गोशाला का संचालन सही तरीके से न होने पर अन्ना पशुओं से परेशान किसानों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने हो हल्ला मचाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया और अन्ना घूम रहे गोवंशों को गोशाला में बंद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्राम सुंगिरा में 6 माह पहले गोशाला का निर्माण कराया गया था लेकिन उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते आवारा पशुओं के विचरण से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश की। इसी बीच तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने सूचना पाकर नायब तहसीलदार को गांव भेजा और कर्मचारियों की मदद से अन्ना घूम रहे पशुओं को गोशाला में बंद कराया। बाद में किसानों और अधिकारियों के बीच तहसील में वार्ता हुई। जिसमें अन्ना पशुओं से निपटने के लिए ग्रामीणों से सहयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में सहमति बनी कि ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाकर एक कमेटी बनाई जाए जो गौशाला का संचालन करेगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मधु विक्रांत सिंह ने बताया कि प्रशासन से आर्थिक सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते वह गोशाला का संचालन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कमेटी बनाकर गोशाला संचालन करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों के पालतू पशुओं को चिंहित करने को कहा। ताकि उन्हें खुला घूमने से रोका जा सके। किसान अमित कुमार, पूरन सिंह, अनिल यादव, महराज सिंह, गनपत प्रजापति आदि ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने यदि उचित व्यवस्था नही की तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed