फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dispute in a liquor party, a young man was killed by attacking him with an axe

Mahoba News: शराब पार्टी में विवाद, युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या

Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute in a liquor party, a young man was killed by attacking him with an axe
फोटो 02 एमएएचपी 12 परिचय-घटनास्थल पर जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में मंगलवार की दोपहर शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव निवासी उदयभान अहिरवार (35) अपने दो अन्य साथियों के साथ दोपहर करीब दो बजे बारिश बंद होने पर घर के एक कमरे में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। खाने में अंडाकरी बनाई जा रही थी। तभी शराब पीने के दौरान उसकी साथियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने उदयभान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन व शरीर के अन्य अंगों में एक के बाद एक कई प्रहार किए। इससे उदयभान की मौके पर मौत हो गई। तब दोनोंं आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

मृतका की बेटी खुशबू ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने पिता की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ चरखारी रविकांत गोंड पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। अपर एसपी का कहना है कि गुढ़ा गांव में खाना बनाते समय दो लोगों पर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पिता मैयादीन की तहरीर पर गांव के ही मूलचंद्र और भारत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियोंं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


पिता की मौत पर दहाड़े मारकर रोयी इकलौती बेटी
चरखारी। गुढ़ा गांव निवासी उदयभान मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। कोई बेटा न होने पर वह इस समय 16 वर्षीय इकलौती बेटी खुशबू के साथ रह रहा था। पार्टी के दौरान गांव के ही दो लोगोंं ने पिता की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। पिता की मौत के बाद खुशबू दहाड़े मारकर रोती रही। सुधबुध खोने पर परिवार की महिलाएं पानी की छींटें डालकर उसे होश में लाने का प्रयास करती रहीं। हत्या की घटना से गांव में गमगीन माहौल है।

फोटो 02 एमएएचपी 12 परिचय-घटनास्थल पर जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद

फोटो 02 एमएएचपी 12 परिचय-घटनास्थल पर जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed