फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Discussion on efforts to increase agricultural productivity

Mahoba News: कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा

Sun, 23 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on efforts to increase agricultural productivity
महोबा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय नोडल अधिकारी आलोक तिवारी ने की। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने योजना के उद्देश्यों और जनपद में क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। सीडीओ बलराम कुमार ने योजना की प्रगति बताई। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने जिले के सिजहरी स्थित आशियाना बायो एनर्जी एफपीओ का भ्रमण किया। उन्होंने एफपीओ की गतिविधियों और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक रामसजीवन, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


हनुमान चालीसा पाठ में जुटी भक्तों की भीड़
महोबा। शहर के बजरंग चौक स्थित संकटमोचन मंदिर में शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का विशेष पाठ आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed