{"_id":"2e3fdc262ef589144dbbc2fd0a49073d","slug":"devi-temple-grand-mass-inundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर भर के देवी मंदिराें में श्रद्धालुआें की भारी भीड़ जुटी रही। नगर के देवी मंदिर मां के जयकाराें से गूंज उठे। भोर से ही महिलाएं हाथाें में पूजा की थाली लेकर देवी मंदिराें में पहुंच गईं। यहां चाराें ओर गूूंज रहे भक्ति गीतों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका देवी मंदिर और विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचे। जहां भक्तों ने पूजा अर्चना कर अच्छे जीवन के लिए प्रार्थना की। वहीं महिलाएं भोर से ही देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिससे शहर के सभी देवी मंदिर माता के जयकाराें से गूंज उठे। नगर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। वहीं भकतों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन के विशेष इंतजाम किए गए है। हवन कुंडों और यज्ञ वेदियों को केले, आम के पत्तों और पुष्प लताओं से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया है। मंदिर की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया। मंदिर आने वाले सभी वाहनों को मेन रोड पर ही रोक दिया गया। जहां पूरे दिन भक्त मां के दर्शनोें को आते रहे।