फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deputy Chairman of the Board of a murder attempt on Hindu Youth Corps

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Fri, 31 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 31 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman of the Board of a murder attempt on Hindu Youth Corps
 गुरुवार की रात एक दर्जन लोगों ने हिंदू युवा वाहिनी के मंडल उपाध्यक्ष पर हमला कर लहूलुहान कर दिया, और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर हालत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नाजुक हालत में उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष पर हमले की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केके गहलौत सहित तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं मामला सांप्रदायिक रूप ने ले ले इसको देखते हुए जिले भर की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आशीष महाराज (23) गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे भटीपुरा की तरफ से घर वापस आ रहा था। तभी हवेली दरवाजे में एक दर्जन लोगों ने उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। मामला हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा होने के कारण नगर और जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने जिले के अलावा आसपास के बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जिले की फोर्स बुला ली गई है। ऊदल चौक पुलिस चौकी, हवेली दरवाजा, आल्हा चौक, मकनियापुरा, भटीपुरा सहित शहर मेें जगह-जगह पुलिस फोर्स लगा दी गई है। घटना की रिपोर्ट घायल के पिता अशोक त्रिपाठी ने कोतवाली महोबा में दानिश पुत्र जफर निवासी हवेली दरवाजा, आदिल पुत्र नफीस मोहल्ला भटीपुरा सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ 307, 324 व बलवा की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है। उन्होंने तहरीर में बताया कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया, जो बगल से निकल गया। पुलिस ने नामजद दोनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामला सांप्रदायिक रूप ने ले ले इसको देखते हुए पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

 राम नवमी त्योहार पर हुआ था झगड़ा
महोबा। राम नवमी पर्व पर भी आशीष महाराज और हमलावरों के बीच विवाद हुआ था, जिस पर आदिल, दानिश सहित तीन लोगाें की नेहरू इंटर कालेज के सामने आशीष की पिटाई कर दी गई थी। तभी से दोनाें पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात को आशीष महाराज पर हवेली दरवाजा के पास लाठी डंडों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतकर मामला शांत किया। इस घटना के बाद पूरी रात पुलिस फोर्स गलियों, चौराहों पर घूमती रही। गुरुवार की रात को घटना ने पुलिस की रातों की नींद हराम कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर अर्द्घसैनिक बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवेली दरवाजा में वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ है। पूर्व में भी दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। जिससे दोनों की रंजिश चल रही थी। दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में स्थिति सामान्य है, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
           केके गहलौत
     पुलिस अधीक्षक महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed