{"_id":"677973aaf20dd29fa90d7a00","slug":"demonstration-of-lawyers-regarding-demands-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-111506-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मांगों को लेकर वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मांगों को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
तहसील में नारेबाजी कर विरोध जताते अधिवक्ता
- फोटो : तहसील में नारेबाजी कर विरोध जताते अधिवक्ता।
महोबा। न्यायालय में ऑनलाइन पत्रावली दर्ज न कराए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अधिवक्ता भड़क गए। आक्रोशित वकीलों ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंच प्रदर्शन किया।
जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री सज्जन द्विवेदी, हरीशरण सक्सेना, चंद्रशेखर स्वर्णकार, दिनेश आदि अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। बाद में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में प्लाटों का बैनामा कराने के बाद ऑनलाइन पत्रावली तहसीलदार न्यायालय में दर्ज की जाती थीं, लेकिन वर्तमान में यह पत्रावलियां दाखिल के लिए नहीं भेजी जा रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन प्लाटों के बैनामा कंप्यूटर में नहीं दिख रहे है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि हर काम में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। उन्होंने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूर्व की तरह कराने व अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।