फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration of lawyers regarding demands

Mahoba News: मांगों को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 04 Jan 2025 05:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Jan 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers regarding demands
महोबा। न्यायालय में ऑनलाइन पत्रावली दर्ज न कराए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अधिवक्ता भड़क गए। आक्रोशित वकीलों ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंच प्रदर्शन किया। जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री सज्जन द्विवेदी, हरीशरण सक्सेना, चंद्रशेखर स्वर्णकार, दिनेश आदि अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। बाद में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन




बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में प्लाटों का बैनामा कराने के बाद ऑनलाइन पत्रावली तहसीलदार न्यायालय में दर्ज की जाती थीं, लेकिन वर्तमान में यह पत्रावलियां दाखिल के लिए नहीं भेजी जा रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन प्लाटों के बैनामा कंप्यूटर में नहीं दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप लगाया कि हर काम में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। उन्होंने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूर्व की तरह कराने व अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed