फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration of Congressmen against inflation

Mahoba News: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against inflation
महोबा/चरखारी। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को महंगाई और मणिपुर की घटना पर घेरते हुए धरना दिया। महंगाई के विरोध में कांग्रेसी गले में टमाटर और मिर्च का माला पहनकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। बढ़ती महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे कांग्रेसी गले में महंगी होती सब्जी की माला लटकाए नजर आए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। जिससे गरीब की थाली का जायका बिगड़ गया है। मिर्च और टमाटर 200 रुपये किलो बिक रहा है। जिससे आम आदमी सब्जी भी नहीं खरीद पा रहा है। उन्होंने देश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। चरखारी संवाद के अनुसार मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में एक दिन का उपवास रखा। हिंसा में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। उपवास व कैंडल मार्च में वीर सिंह चौहान, राकेश राजपूत, अजय कुमार, अली अख्तर, नंदराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed