{"_id":"64f77798debab700e40c38a4","slug":"decorate-the-house-like-gulshan-ram-has-come-to-awadh-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1379-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं....
Wed, 06 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर तट पर चल रहे ऐतिहासिक कजली मेले की पांचवीं शाम भक्ति संगीत के नाम रही। ज्ञानेश्वर मिश्र एंड पार्टी ने मन मन में राम की शानदार प्रस्तुति दी। राम-केवट संवाद का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। शानदार मंचन देख दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आल्हा-ऊदल की वीरता व शौर्य के प्रतीक कजली मेले में भारी संख्या में प्रतिदिन मेलाप्रेमी पहुंच रहे हैं। आल्हा मंच में जहां पूरे दिन बुंदेली लोक संगीत के कार्यक्रम चल रहे हैं। वहीं सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। परशुराम एंड पार्टी व उमाशंकर सेन ने आल्हा-ऊदल की वीरता का बखान कर लोगों में जोश भरा। इसके बाद जय नारायण सोनी एंड पार्टी ने सूफियाना व भजन की प्रस्तुति दी।
चिंतामन राय एंड पार्टी ने बुंदेली लोक संगीत और नृत्य से सभी को लुभाया। सुल्तानपुर से आई गुंजन राजपूत एंड पार्टी ने साधो बैंड की प्रस्तुति दी। सुर, ताल व लय में संगीत सुन श्रोता आनंदित हो गए। कलाकारों ने दूल्हे का सेहरा सुनाया लगता है व दमादम मस्त कलंदर गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मन मन में राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञानेश्वर मिश्र उर्फ ज्ञानी के निर्देशन में कलाकारों ने सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं, हमारे साथ श्रीरघुनाथ तो किस बात की चिंता जैसे भक्तिगीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद राम वनगमन का मंचन किया गया। राम-केवट संवाद की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम मनोज कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, बचत अधिकारी सीएल साहू, अपर्णा नायक के अलावा बड़ी संख्या में दर्शकों का हुजूम जुट रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --