फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Death of a young woman killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की जलकर मौत

Sun, 15 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 15 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Death of a young woman killed in suspicious circumstances
महोबा। थाना कबरई के ग्राम मकरबई में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम मकरबई निवासी विमला (25) पत्नी भोला शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई।
 घर से आग की लपटें उठती देख पड़ोसी ग्रामीण दौड़  पड़े और आनन-फानन में आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर युवती के परिजन व रिश्तेदार भी जिला अस्पतल पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने परिजनों से युवती की मृत्यु के बावत पूछताछ  की और बयान दर्ज किए। मृतका के पति भोला ने बताया कि वे खेत में काम करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी युवती के आग से झुलसने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed