फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   daroga ko mahga pada nilambit

Mahoba News: दरोगा को महंगा पड़ा बालू भरे ट्रैक्टर पकड़ना, हुए लाइन हाजिर

Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
daroga ko mahga pada nilambit
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ में तैनात दरोगा को बालू से भरे ट्रैक्टर मामले में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया में दरोगा व बालू माफिया के बीच हुई बातचीत के तीन ऑडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें बालू माफिया थाने के कारखास सिपाही को बालू भरे ट्रैक्टर निकलने के नाम पर पांच हजार रुपये दिए जाने की बात कहते हुए ट्रैक्टर छोड़ने की आरजू-मिन्नत कर रहा है।
विज्ञापन

महोबकंठ थाने में तैनात उप निरीक्षक हरिभजन सिंह ने तीन जनवरी को बिना नंबर के बालू भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। तमाम सिफारिश के बाद भी उप निरीक्षक ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया था। एक अन्य ट्रैक्टर भी पकड़ा गया था। इसके बाद एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब सोशल मीडिया में उप निरीक्षक व बालू माफियाओं के बीच हुई बातचीत के ऑडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिसमें बालू माफिया उप निरीक्षक से कह रहा है कि ट्रैक्टर निकलने के नाम पर थाने के कारखास सिपाही को पांच हजार रुपये एंट्री फीस जमा कर दी गई है। जिस पर एसआई कह रहे हैं कि सिपाही के पास ट्रैक्टरों से बालू ढुलवाने का काम है क्या। इंट्री का क्या मतलब है, उनके क्षेत्र में अवैध खनन के ट्रैक्टर नहीं चलेंगे। गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। जिस पर बालू माफिया अन्य कई ट्रैक्टर चलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक का कहना है कि वह पूरी तरह निर्दोष है। बालू भरे ट्रैक्टर पकड़ने पर उसके खिलाफ उल्टी कार्रवाई हुई है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ उमेशचंद का कहना है कि ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed