फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heritage set for a makeover; Ramlila stage begins to take shape.

Mahoba News: विरासत को मिलेगा नया कलेवर, संवरने लगा रामलीला मंच

Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Heritage set for a makeover; Ramlila stage begins to take shape.
श्रीनगर (महोबा)। राजा मोहन सिंह की नगरी श्रीनगर में 125 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा इस बार नए रंग-रूप में नजर आएगी। सालों से भगवान राम की लीलाओं का साक्षी रहा रामलीला मंच अब संवरने लगा है। मंच पर टिनशेड निर्माण, रंग-रोगन व अन्य सुविधाओं के विकास का काम तेजी से चल रहा है। 20 अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीला को लेकर स्थानीय कलाकार सजीव मंचन के लिए दिन-रात अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर में रामलीला की शुरुआत वर्ष 1900 में रचनाकार और साहित्यकार पं. शिवराम पटैरिया ने की थी। उन्होंने रामलीला की रचना भी स्वयं की थी। उनके लिखे छंदों व संवादों में आज भी साहित्यिक छाप दिखाई देती है। वर्ष 1964 में उनके निधन के बाद वर्ष 1966 में प्रबुद्ध लोगों ने नवयुवक रामलीला मंडल की स्थापना कर इस परंपरा को आगे बढ़ाया। शिक्षक नाथूराम यादव, रामसेवक सैनी, जवाहरलाल सोनी समेत अन्य लोगों ने इसकी कमान संभाली।
विज्ञापन

अब मंडल की नई पीढ़ी इस विरासत को भव्य रूप देने में जुटी है। जिला पंचायत की ओर से मंच पर टिनशेड, विधायक निधि से बाहरी हिस्से में विकास कार्य व रामलीला समिति की ओर से रंग-रोगन कराया जा रहा है। कलाकारों के लिए ग्राम पंचायत शौचालय का निर्माण करा रही है। नवयुवक रामलीला मंडल के संरक्षक रतीश रावत ने बताया कि इस बार स्थानीय कलाकारों के साथ बाल कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 19 अक्तूबर को विधि-विधान से मुकुट पूजन किया जाएगा। 20 से 29 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 30 अक्तूबर को राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed