फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cyclone's impact over; no likelihood of rain.

Mahoba News: चक्रवात का असर खत्म, बारिश के आसार नहीं

Tue, 29 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cyclone's impact over; no likelihood of rain.
महोबा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर खत्म होने से सोमवार को बारिश नहीं हुई। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर धूप निकलने से मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि अब आगे भी बारिश के ज्यादा आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों चक्रवात के चलते जनपद महोबा का मौसम बदला हुआ था। दोबारा मानसून सक्रिय होने से बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। रविवार को भी दिन में अधिकांश समय आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली और अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अब चक्रवात का असर खत्म हो गया है। आगामी दिनों में जनपद में बादलों की आवाजाही तो बनी रह सकती है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed