फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crooks broke the lock of six houses and pledged property of millions

बदमाशों ने छह घरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ाई

Fri, 21 Jun 2019 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Crooks broke the lock of six houses and pledged property of millions
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : MAHOBA
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा और जखा गांवों में आधा दर्जन घरों को बदमाशों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम भरवारा निवासी रवींद्र कुमार घर पर ताला लगाकर एक शादी समारोह में परिवार के साथ गए थे। तभी बदमाशों ने गुरुवार रात ताला तोड़कर सोने का हार, सोने की पांच अंगूठी, एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद गांव के ही रिटायर्ड टीचर बद्री प्रसाद के घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी चोरी कर लिए। बद्रीप्रसाद पत्नी के साथ इलाज कराने के लिए झांसी गए थे। मूलचंद्र के घर में बदमाशों ने पीछे की दीवार से प्रवेश किया और बक्से में रखे आधा किलो चांदी के जेवरात और कीमती वस्त्र ले गए। इसके बाद भूपेंद्र के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जखा निवासी कृपाल राजपूत दूसरे मकान में सो रहा था। तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर 31 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश उसके भाई कालीचरन के घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये ले गए। सुबह जागने पर सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घरों का सिर्फ ताला पाये
भरवारा ग्राम में बदमाशों ने जहां एक के बाद एक घरों को निशाना बनाया, वहीं चार घरों के सिर्फ ताले ही तोड़ सके। परिजनों के जागने से बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। भरवारा निवासी बृजेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नन्ही, परमेश्वरी दयाल और जय सिंह के घरों में बदमाशों ने चोरी का प्रयास तो किया, लेकिन मकान मालिकों के जाग जाने से भाग गए। इसी बीच एक गृहस्वामी बदमाशों के पीछे लग गया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed