फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   yuvak ko kulhaadee maarakar hatya

युवक काे कुल्हाड़ी से काट डाला, माैत

Mon, 06 Feb 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 06 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
yuvak ko kulhaadee maarakar hatya
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में विवाद के चलते दो लोगों ने एक युवक पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

गौरहारी निवासी योगेंद्र (23) पुत्र मानसिंह गांव में कृपाल राजपूत के यहां लड़के के तिलक में गया था। तभी उसका गांव के ही धरमजीत और इंद्रपाल राजपूत से विवाद हो गया। इसके बाद योगेंद्र राजपूत वहीं बाहर जल रहे अलाव में बैठकर हाथ सेकने लगा। तभी धरमजीत और इंद्रपाल कुल्हाड़ी लेकर आए और पीछे से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे योगेंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गंभीर हालत में योगेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उपचार कर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया। परिजन उसे ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता मानसिंह ने धरमजीत और इंद्रपाल के खिलाफ कोतवाली चरखारी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed