फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of goods taken from four houses

चार मकानों से चोर ले गए हजारों का सामान

Sun, 28 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/ महोबा
अमर उजाला/ महोबा Updated Sun, 28 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर महोबा। कस्बा श्रीनगर व ग्राम बिलरही में चोरों ने एक रात में चार मकानों में धावा बोलकर नगदी समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। एक गृहस्वामी के जागने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर सौंप दी है। पुलिस घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा में चोरों ने शनिवार की रात सबसे पहले रामबाई पत्नी स्व. रामदयाल कुशवाहा के मकान को निशाना बनाया। घटना के समय रामबाई अपनी नातिन की शादी में शामिल होने गई थी। तभी चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बख्शे में रखी 10 हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने चिंतामन विश्वकर्मा के मकान में दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोरों को यहां कुछ नही मिला तो दरवाजों में लगे पर्दे ही चोरी कर ले गए। रामदयाल के मकान में घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़े। इसी दौरान सो रहे परिजन आहट पाकर जाग गए और ललकारने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में चोरों ने डब्बू कुशवाहा के मकान को निशाना बनाया। घटना के समय परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 12 बोरा गेहूं, तीन बोरा चना व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है। एक साथ चार स्थानों पर चोरी की घटना होने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। थानाध्यक्ष श्रीनगर मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed