फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The two sides clash, six injured in mahoba

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Thu, 20 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash, six injured in mahoba
hpu clash

पनवाड़ी महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम कौनिया में चबूतरा के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया जिससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्राम कौनिया निवासी किशोरीलाल व ठाकुरदास पड़ोसी हैं।

विज्ञापन


दीपावली के लिए चबूतरों की लिपाई पुताई का काम किया जा रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों में चबूतरा का एक हिस्सा बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। घटना में एक पक्ष से ठाकुरदास व संतोष जबकि दूसरे पक्ष के गोरेलाल, किशोरीलाल, नारायण व हरीसिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed