{"_id":"58adcc5c4f1c1b731cb23277","slug":"the-performance-is-not-disclosed-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों का खुलासा न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरियों का खुलासा न होने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पीड़ित गृहस्वामी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खन्ना के गांव ग्योड़ी में 17 फरवरी की रात सात दुकानों और मकानों में हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि थाना पुलिस चोरियों का खुलासा करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। कहा कि यदि तीन दिन के अंदर खुलासा नहीं होता तो ग्रामीण अनशन पर बैठने को मजबूर होगे।
गांव ग्योड़ी में 17 फरवरी की रात चोरों ने शैलेंद्र सिंह पुत्र सरमनलाल व बनवारी पुत्र सियाराम की किराना दुकानों और रघुनाथ प्रजापति, मेवालाल, रामबरन पुत्र दशरथ यादव, रामलाल पुत्र बारेलाल व रामनारायण पुत्र रघुराज के मकानों के ताले तोड़ लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया था। पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में सौंपी थी। पुलिस ने जांच के बाद खुलासे का आश्वासन दिया था।
सात दुकानों और मकानों से एक रात में लाखों की चोरी की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी। इससे नाराज गृहस्वामियों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर थाना पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया। चोरी का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष खन्ना सतीषचंद्र शुक्ला का कहना है कि विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते घटना के खुलासे में देरी हो रही है। चुनाव होते ही तेजी से जांच पड़ताल कराई जाएगी।