फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The elderly have shot dead the Panchayat

पंचायत कराने गए अधेड़ को गोली से उड़ाया

Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The elderly have shot dead the Panchayat
जिला अस्पताल में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पीडब्लूडी विभाग के लिपिक और चौकीदार के बीच मामूली विवाद की पंचायत निपटाने गए लिपिक के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां मृतक के परिजनाें ने जमकर बवाल किया। सीओ से भी परिजन भिड़ गए। घटना के बाद अस्पताल छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन


पीडब्लूडी विभाग में शैलेंद्र अवस्थी लिपिक के पद पर कार्यरत है। इसी विभाग में रबी शंकर मिश्रा चौकीदार है। गुरुवार की सुबह आफिस खुलते ही रबीशंकर का लिपिक शैलेंद्र से विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर स्टाफ के लोगों ने दोपहर में सुलह करा दिया। विवाद की जानकारी रबी शंकर के पुत्र मोनू को हुई तो वह अपने साथियों के साथ पीडब्लूडी आफिस पहुंच और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच लिपिक शैलेंद्र ने गांधीनगर निवासी अपने ससुर रविंद्र तिवारी को बुला लिया। उन्होंने पहुंचकर मामला शांत कराया और विवाद को निपटाने के लिए शाम को पंचायत करने की बात कही।
विज्ञापन


शाम करीब 7:30 बजे पंचायत में मामला निपटाने के लिए शैलेंद्र अवस्थी अपने ससुर रविंद्र तिवारी के साथ मलकपुरा स्थित तिलक भवन पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे मोनू मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी। जिससे रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। घायल रविंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी गौरव सिंह, सीओ धनंजय कुशवाहा पहुंच गए। मृतक के गुस्साएं परिजन सीओ से भिड़ गए। तब पीएसी बुला ली गई। घटना की नामजद तहरीर दे दी गई है। सीओ ने बताया पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed