फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The body found in the river village head, suspecting murder

नदी में मिला ग्राम प्रधान का शव, हत्या की आशंका

Thu, 01 Sep 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 01 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
The body found in the river village head, suspecting murder
मृत्‍यु
थाना अजनर के ग्राम चमरुआ प्रधान का शव धसान नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। 24 घंटे से लापता ग्राम प्रधान की तलाश में पूरी रात थाना पुलिस जुटी रही। मृतक के पुत्र ने पिता की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जैतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत चमरुआ में गेला रैकवार
विज्ञापन


(50) पुत्र मठुआ प्रधानी का चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद से विपक्षी खुन्नस मान रहे थे। बुधवार को ग्राम प्रधान गेला रैकवार घर से लापता हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय प्रधान को चेकडैम के समीप देखा गया। तब ग्राम प्रधान के चेकडैम में डूबने की आशंका जताते हुए थाना अजनर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रमेश पटेल पुलिस फोर्स के
विज्ञापन


साथ पूरी रात गोताखोरों को लगाकर शव की तलाश कराते रहे। लेकिन ग्राम प्रधान का कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे चेकडैम से 25 किमी दूर धसान नदी में ग्राम प्रधान का शव बरामद किया गया। हाथ पैर चिपके होने से परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। मृतक ग्राम प्रधान के पुत्र मनीराम ने बताया कि विपक्षीगण चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतने के बाद से खुन्नस मान रहे थे और एक साल में दोबारा चुनाव कराने की धमकी दे रहे थे। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम रामयश गौतम व सीओ विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed