{"_id":"5962718d4f1c1b6c4e8b46ec","slug":"student-shot-dead-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर छात्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ महोबा
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
कबरई (महोबा)। ग्राम बबेड़ी में छात्र की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि देरशाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम बबेड़ी निवासी बैरिस्टर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र सिंह कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार की सुबह महोबा जाने की
बात कहकर घर से निकला था। रात में न लौटने पर परिजन तलाश करते रहे। रविवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर मंडी के पास खेत पर एक शव पड़ा देख चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर धीरेंद्र सिंह के रूप में शिनाख्त की। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कबरई बलजीत सिंह को हत्या का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। परिजनों ने गोली मार कर हत्या करने की बात कही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन