{"_id":"5cf6c1cfbdec22074363a301","slug":"son-of-the-house-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी के बेटे को गोली मार लाखों के जेवरात व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गृहस्वामी के बेटे को गोली मार लाखों के जेवरात व नगदी लूटी
Wed, 05 Jun 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
घायल योगेंद्र
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के जगपुरा में चोरी के इरादे से घर में घुसे एक बदमाश को गृहस्वामी के बेटे ने दबोच लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने उसे गोली मार लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी लूट ले गए हैं। घायल को गंभीर हालत में पनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ग्राम जगपुरा निवासी रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। सोमवार की रात को बदमाश पड़ोसी की छत से चढ़ने के बाद रामेश्वर की छत में पहुंच गए और सीढ़ियों से उतरकर नीचे कमरे में पहुंचे। जहां पर गृहस्वामी का बेटा योगेंद्र कुशवाहा (35) दरवाजा खोलकर सो रहा था। एक बदमाश कमरे में घुसकर अलमारी खोलने लगा। तभी योगेंद्र जाग गया और बदमाश को दबोच लिया। उसी बीच दूसरा बदमाश आ गया। वह काफी देर तक योगेेंद्र दोनों बदमाशों से भिड़ता रहा। तभी एक बदमाश ने तमंचे से योगेंद्र को गोली मार दी। हथेली में गोली लगने से खून से लथपथ योगेंद्र गिर गया। इधर पत्नी के चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग जाग गए। लेकिन तब तक बदमाश 10 तोला सोने के जेवरात, दो हजार रुपये नगद व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी रामेश्वर कुशवाहा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जगह-जगह दबिश दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष पनवाड़ी का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।