{"_id":"582dfde04f1c1b5736900824","slug":"shoe-store-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूते की दुकान में आग लगी
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद दुकान से निकलता धुआं।
- फोटो : amarujala
कस्बा कबरई के छंगा तिराहे पर रखी जूता चप्पल की दुकान में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल देख दुकानदारों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवईनगर निवासी महेंद्र पुत्र शिवराम साहू छंगा तिराहे पर जूता चप्पल की दुकान किए है। गुरुवार की सुबह महेंद्र दुकान पहुंचा। जैसे ही उसने दुकान खोली तभी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदारों ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित महेंद्र ने बताया कि दुकान में रखी डेढ़ लाख की नगदी के अलावा करीब ढाई लाख रुपये कीमत का माल जल गया। सूचना देने के एक घंटे बाद भी दमकल गाड़ी नही आई। पीड़ित ने बताया कि यदि समय से दमकल गाड़ी आ जाती तो कुछ नुकसान बचाया जा सकता था। आग की घटना में नगदी व सामान खाक हो जाने से दुकानदार परेशान है।
विज्ञापन