फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Private company with millions of customers, partners

ग्राहकों के लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी

Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Private company with millions of customers, partners
इस बिल्डिंग में संचालित थी प्राइवेट कंपनी - फोटो : अमर उजाला
शहर के बजरंग चौक में कई वर्षों से किराये की बिल्डिंग में संचालित प्राइवेट कंपनी ग्राहकों के  लाखों रुपये लेकर रातों-रात फरार हो गई। भनक लगने पर कंपनी कार्यालय पहुंचे ग्राहकों में हड़कंप मच गया। एफडी और आरडी के नाम पर कंपनी ने लोगों का लाखों रुपया जमा किया था। ग्राहकों ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया है। पुलिस कंपनी के
विज्ञापन


अधिकारियाें की जांच में जुट गई है। शहर के बजरंग चौक में किराए की बिल्डिंग में संचालित कल्पतरू (करतल) नाम की प्राइवेट कंपनी में सैकड़ों लोगों ने आरडी व एफडी में लाखों रुपये जमा किए थे। ग्राहकों को कंपनी द्वारा रकम डेढ़ गुना व दो गुना दिए जाने का प्रलोभन दिया गया था। लालच में आकर लोगों ने एजेंटों के माध्यम से पैसा जमा किया। समय सीमा
विज्ञापन


पूरी होने के बाद जब ग्राहक पैसा लेने कंपनी पहुंचे तो उन्हें टहलाया जाने लगा। तमाम ग्राहकों द्वारा विरोध जताने पर उनका आधा अधूरा पैसा दे दिया गया। दिन प्रतिदिन ग्राहकों के पैसा वापस करने के बढ़ते दबाव को देखते हुए कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार की रात फरार हो गए। शनिवार की सुबह प्राइवेट कंपनी के भागने की भनक लगते ही ग्राहकों के
विज्ञापन
विज्ञापन


होश उड़ गए। तमाम ग्राहक कंपनी कार्यालय पहुंचे लेकिन संबंधित अधिकारी नहीं मिले। ग्राहक अरविंद कुमार, गीता, शिवकली, ओमप्रकाश, काशीप्रसाद आदि ने बताया कि उनकी 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की आरडी की गई थी। आरडी पूरी होने की समय सीमा गुजरने के बाद भी पैसा नही दिया गया।  सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मोबाइल नंबरों के माध्यम के कंपनी के अधिकारियों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed